फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर(चित्रकूट)।
थानाक्षेत्र के रगौली रीढ़ी मोड़ पर सामने से आए एक लाइट वाले ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई जबकि सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद ट्रैक्टर समेत चालक भाग निकला। बाइक चालक व सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

जानकारी के अनुसार रैपुरा थानाक्षेत्र के गिरधारा का पुरवा निवासी बृजेश कुमार(21) पुत्र गिरीश चंद्र बुधवार की सुबह बाइक से गांव के दोस्त राजू पुत्र सांवल दास के साथ अपने रिश्तेदार के यहां निमंत्रण पर लोधौरा गांव आया था। देर शाम को गांव वापसी के दौरान जैसे ही वह रगौलीरीढ़ी मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आए ट्रैक्टर से टक्कर से हो गई। दोनों बाइक सवार छिटककर लगभग 25 मीटर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


काफी देर तक घायल सड़क पर पड़े रहे और ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। कुछ देर बाद वहां से गुजरे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इस दौरान बृजेश की मौत हो चुकी थी। मृतक बृजेश चार भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसके बडे़ भाई धर्मराज ने बताया कि सभी मिलकर मजदूरी करते हैं और परिवार का भरण पोषण होता है। मृतक की अगले साल शादी भी होनी थी।
विज्ञापन


एक लाइट जलने से वह भांप नहीं पाए
चित्रकूट। घायल राजू ने बताया कि अंधेरा होने के कारण ट्रैक्टर की एक लाइट जलने से वह भांप नहीं पाए कि सामने कौन सी गाड़ी है। ट्रैक्टर भी तेज गति से चल रहा था। जब तक संभलते तब तक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की जानकारी दी है। उसी आधार पर पूछताछ कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल
-ट्रैक्टर की एक लाइट जलने से धोखा खाए बाइक सवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें