फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर गांव में फैला संक्रामक रोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इंदरगढ़। इंदरगढ़ क्षेत्र के लाख गांव के मजरा रामपुर में गुरुवार को नौ ग्रामीण संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। सूचना के बाद भी चिकित्सीय टीम इलाज के लिए गांव नहीं पहुंची है।

गांव में बीमारियों के चलते मनोज (15), नीलम (18), रामगोपाल (50), विश्वनाथ (45), आत्मा देवी (40), राजेश्वरी देवी (41), सरिता देवी (18), उर्मिला (45) संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कभी भी नियमित रुप से सफाई नहीं कराई जाती है। जिसके चलते गांव के लोग बीमार हो गए है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान प्रेम नारायण वर्मा ने बताया कि गांव में कई जगह गांव के कई दबंगों ने घूरा जमा कर रखा है। इससे गांव में संक्रामक बीमारियां फैल रही है। कई बाद इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर घूरा हटवाने की मांग भी की गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

हसेरन सीएचसी प्रभारी डा. जेपी सलोनिया ने कहा उन्हें गांव में बीमारी की कोई जानकारी नहीं मिली है। पता करवाएंगे यदि मरीज है तो टीम भेजकर इलाज कराया जाएगा।

रामपुर गांव में फैला संक्रामक रोग
- गांव में सफाई न होने से फैल रहीं बीमारियां, आठ लोग बीमार
- ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दबंगों ने सड़क किनारे लगा रखे हैं घूरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें