फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक चार दुकानों में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ढाबा समेत चार दुकानों में घुसा, लाखों की क्षति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कबरई। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की रात पत्थर मंडी कबरई से गिट्टी लादकर जा रहे बेकाबू ट्रक ने ढाबा समेत चार दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे लाखों की क्षति हुई है। हालांकि दुकान बंद होने से एक बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के छंगा चौराहे में क्रय विक्रय समिति के पास लल्लू साहू पुत्र हजारीलाल निवासी अंबेडकर नगर ढाबा खोले है। उसी के पास में रूबी पत्नी अशोक फल की दुकान किए है जबकि सफीक अहमद गैस बेल्डिंग व रामखिलवान अंडे की दुकान किए है। सोमवार की रात पत्थर मंडी कबरई से गिट्टी भरकर कानपुर जा रहा ट्रक असंतुलित होकर ढाबा से टकरा गया। ट्रक की स्पीड तेज होने के चलते ढाबा और तीन दुकानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ितों ने थाना कबरई में तहरीर देकर ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही क्षति का आकलन कराकर भरपाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें