फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचली गंगा नहर सूखी, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। निचली गंगा नहर 20 दिन से बंद है। इससे रजबहा व माइनर सूखे हैं। धान की रोपाई करने के लिए किसान बारिश होने व नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। तेज धूप और भीषण गर्मी में कई किसानों की नर्सरी सूख गई हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में निचली गंगा नहर से नरैनी, सिलमी, निहालपुर, एकौरा, पौली, तक्कीपुर, गुरसंडी, भीमपुर, लिहई, देवरी गांव में फसलों की सिंचाई करने के लिए नहर प्रमुख साधन हैं।

नहर के पानी से ही सिंचाई कर खरीफ और रबी की फसल को किसान तैयार करते हैं। किसान प्रेमदत्त तिवारी, मोहन सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, मस्सन, असलम, क्षत्रपाल ने बताया जब से जरौली पंप कैनाल चालू हो गया है। फसलों की सिंचाई करने के लिए नहर में पर्याप्त पानी बना रहता है।
विज्ञापन


इस बार धान की नर्सरी बुआई व रोपाई के समय 20 दिन से पानी बंद है। यह किसानों के लिए बड़ी समस्या है। कई किसानों ने अभी तक धान की नर्सरी तक नहीं बोई है। जिन किसानों ने 20 दिन पहले नर्सरी की बुआई कर दी थी।

वह भी सूख रही है। नहर में पानी न आने और बारिश न होने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। अधिशासी अभियंता वैभव सिंह का कहना है कि सिल्ट सफाई कराने के लिए पंप कैनाल को बंद करा दिया गया है। इसी सप्ताह कैनाल चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


-धान की रोपाई के लिए किसान कर रहे बारिश का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें