फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पाटन/बांगरमऊ। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बिहार थानाक्षेत्र के आकमपुर चौराहे के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने था। डाक्टरों के मुताबिक युवक के सिर में आई गहरी चोट जानलेवा साबित हुई।

मौरावां थानाक्षेत्र के गांव हयासा नरी निवासी बुद्धीलाल (22) पुत्र मुन्नीलाल लोधी शनिवार को बाइक से बिहार थानाक्षेत्र के गांव तखतखेड़ा निवासी रिश्तेदार शिवलाल के लड़के की बारात गया था। रविवार सुबह वापस बाइक से घर लौट रहा था। आकमपुर गांव के सामने तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बुद्धीलाल उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर के बल गिरने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पीएचसी सुमेरपुर पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बांगरमऊ के देवखेड़ा गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र घसीटे बाइक से बांगरमऊ आ रहा था। संडीला मार्ग पर मतकरी गांव के निकट बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गया। सिर में हेलमेट न होने से गंभीर चोट आ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में गंजजलालाबाद निवासी नितिन पुत्र रमेशचंद्र स्कूटी से एक्सप्रेस-वे से जा रहे थे। जगतापुर गांव के सामने डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। गांव रतनपुरा निवासी राम अवतार का पुत्र राहुल बगल के गांव में चल रही भागवत कथा सुनने जा रहा था। गढ़वा गांव के निकट सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया।


कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
युवक नहीं लगाए था हेलमेट, सिर की चोट जानलेवा साबित हुई
अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें