फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: किराया लेकर टिकट न देने पर 31 संविदा परिचालक निलंबित, सीसीटीवी फुटेज की जांच में हुआ था खुलासा

Sun, 16 Mar 2025 04:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 27 दिसंबर 2024 को 40 व 13 मार्च 2025 को 31 परिचालकों को निलंबित किया गया था। अब फिर 31 परिचालकों को निलंबित करने से एसएस कंपनी के सामने बसों के संचालन को लेकर समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
ई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में  ई-बसों में किराया लेकर टिकट न देने के मामले में ढाई माह बाद 31 संविदा परिचालकों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य संचालन अधिकारी ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। इस मामले में अब तक 71 परिचालकों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। संजीव नगर ई-बस डिपो से शनिवार को 92 में से 55 बसें ही दौड़ी। परिचालकों की कमी से सोमवार से ई-बसों का संचालन ठप हो सकता है।

विज्ञापन

शहर में ई-बसों का संचालन कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अंतर्गत होता है। इसका डिपो रामादेवी से आगे संजीव नगर में है। यात्रियों से किराया लेकर टिकट न देने के मामले के खुलासे के बाद मुख्य संचालन अधिकारी रजनीश राजपूत ने संजीव नगर व नगर निगम में बने ऑनलाइन निगरानी केंद्रों से 15 नवंबर वर्ष 2024 से अब तक के ई-बसों के सीसीटीवी फुटेज देखे थें।
अब तक 71 परिचालकों पर कार्रवाई
27 दिसंबर 2024 को 40 व 13 मार्च 2025 को 31 परिचालकों को निलंबित किया गया था। अब फिर 31 परिचालकों को निलंबित करने से एसएस कंपनी के सामने बसों के संचालन को लेकर समस्या खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें