कानपुर। शुक्लागंज स्थित इंपैक्ट दोजग एकेडमी में सोमवार को हुए ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। शुभारंभ समाजसेवी अंशुमान तिवारी ने किया।
यहां उन्नाव ताइक्वांडो संघ के सचिव आकाश मिश्रा, सौरभ सिंह, सोनू कटारिया, नेशनल रेफरी आशीष तिवारी, वैभव सविता, दिवा कटारिया, वर्षा, दिव्या, सुशील आदि मौजूद रहे।
येलो बेल्ट टेस्ट में वृद्धि अवस्थी, मानवी, विराट शर्मा, इशिता द्विवेदी, सिद्धि, दृष्टि और ग्रीन बेल्ट टेस्ट में जितेंद्र सिंह, जानवी सिंह पटेल, अक्षत कुशवाहा पास हुए।
ग्रीन वन में अभयदीप चौहान, निर्भय दीप चौहान, ब्लू बेल्ट में आयुष श्रीवास्तव, प्रज्ज्वल भारद्वाज, उज्ज्वल भारद्वाज, श्रेयांश पटेल, ब्लू वन बेल्ट में ईशान कनौजिया, संध्या अवस्थी, परी भारती, रेड बेल्ट में अवंतिका व सानिया गौतम सफल हुईं।