फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जेएनटी अंडर-12 ट्रायल के लिए एक सप्ताह में 293 का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जेएनटी अंडर-12 ट्रायल के लिए शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में इस बार खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 अप्रैल से शुरू हुई प्रक्रिया के महज एक सप्ताह के भीतर 293 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराकर नए रिकॉर्ड के संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन



सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के लगभग सभी जिलों से खिलाड़ियों की भागीदारी हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पांच मई तक चलने वाली प्रक्रिया में पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

आंकड़ों के अनुसार 17 अप्रैल तक सबसे अधिक 130 खिलाड़ियों ने कानपुर से पंजीकरण कराया है। लखनऊ से 60, उन्नाव से 16, फतेहपुर से 10, वाराणसी से आठ, कालपी से सात खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। झांसी, बांदा व देवरिया से 5-5, गोरखपुर और अलीगढ़ से 4-4 तथा राठ से तीन खिलाडि़यों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन



इसके अलावा सुल्तानपुर, नई दिल्ली, अंबेडकर नगर, नोएडा समेत औरैया, मिर्जापुर, चित्रकूट, बस्ती, हापुड़, नजीबाबाद, आगरा, पुखरायां, बाराबंकी, महोबा, अमरोहा, मऊ, एटा, मौदाहा, फतेहपुर सीकरी और रायबरेली सहित कई अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भी पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें