कानपुर। बजरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने कार सेल मालिक पर 2.82 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुराना सीसामऊ निवासी आकाश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फोर्ड ईको स्पोर्ट कार खरीदी। उपयोग करने के बाद 20 फरवरी 2024 को कार को लखनऊ सीतापुर रोड स्थित डायमंड कार सेल के मालिक सिद्धांत मिश्रा को 3.70 लाख रुपये में बेचने के लिए दे दी। सेल मालिक ने बतौर 88 हजार रुपये बतौर बयाना दे दिया। बची राशि जल्द देने की बात कही। काफी समय बाद भी सेल मालिक ने न तो कार अपने नाम कराई और न ही भुगतान किया। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि सेल मालिक सिद्धांत मिश्रा पर आपराधिक विश्वासघात की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद