फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गेंद न बदलने के विवाद में छात्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां में गेंद न बदलने के विवाद में इंटर के छात्र ने दुकानदार पर बैट और रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। ब्रजेश शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा तनमय शुक्ला इंटर का छात्र है। शनिवार दोपहर वह दोस्तों के साथ चकेरी पार्क के पास क्रिकेट खेलने गया था। पार्क से चकेरी मोड़ के पास स्थित एक परचून की दुकान से एक गेंद खरीदी। गेंद फटी होने पर तनमय दुकान पर गेंद बदलने पहुंचा। दुकानदार ने गेंद बदलने से मना कर गालीगलौज की और पुलिस बुलाने की बात कहने पर दुकानदार ने अपने भाई के साथ मिलकर तनमय को जमकर पीटा। बैट व रॉड से वार कर लहूलुहान कर दिया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें