फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Kanpur: हॉटस्पॉट इलाके में रहने वाले 27 दिन के बच्चे ने जीती कोरोना से जंग

Wed, 27 May 2020 06:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जीती कोरोना से जंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में हॉटस्पॉट कर्नलगंज के पेशकार रोड पर रहने वाले 27 दिन के बच्चे ने कोरोना से जंग जीत ली है। इसके साथ ही कोरोना रोगमुक्त होने वालों की संख्या शहर में तीन सौ हो गई है। अब तक शहर में कुल 339 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें तीन सौ लोग ठीक होकर अपनेे घर चले गए हैं। इसके साथ ही क्वॉरंटीन हाउस से मंगलवार को 14 दिन की अवधि पूरी होने पर 15 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पेशकार रोड की रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद उसका 17 दिन का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव हो गया था।

महिला को ईएसआई अस्पताल जाजमऊ में भर्ती किया गया था। बच्चे को दादी के साथ में घर में क्वॉरंटीन किया गया। इसके बाद मां की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। मां से कोविड गाइडलाइन के अनुपालन संबंधी शपथ पत्र भरवाकर बच्चे को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को बच्चे की भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इससे कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या तीन सौ पहुंच गई। इसके अलावा केडीए क्वॉरंटीन हाउस से एक और ईटीसी लोको क्वॉरंटीन हाउस से 14 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इनके क्वॉरंटीन की अवधि 14 दिन पूरी हो गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें