फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप प्रमाणपत्र

विज्ञापन
छात्रा को प्रमाणपत्र देते डीएम हीरालाल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में इंटर्नशिप करने वाले 250 छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी हीरा लाल ने बुधवार को यहां कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि भले ही मतदान 90 प्लस के पायदान पर नहीं पहुंचा हो लेकिन प्रदेश में सर्वाधिक मतदान का श्रेय मिला है। उधर, डीएम ने ड्रेस समीक्षा बैठक में 15 जुलाई तक ड्रेस वितरण के निर्देश दिए। कहा कि गुणवत्ता घटिया हुई तो एबीएसए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अब कुआं-तालाब जिआओ अभियान में भी पूरा सहयोग करें। पानी के लिए नहीं चेते तो अगला विश्व युद्ध इसी पानी पर होगा। अभियान में भागीदारी करें। डीएम ने जखनी गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि सामूहिक श्रमदान से जखनी गांव जलग्राम बन गया है।
डीएम ने शैक्षिक सत्र 2019-20 में नि:शुल्क यूनीफार्म वितरण की समीक्षा बैठक की। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि इस वर्ष 15,450 छात्रों की यूनीफार्म का बजट मिला है। जबकि समग्र शिक्षा अभियान में 2,06,763 विद्यार्थियों का प्रस्ताव है। डीएम ने निर्देश दिया कि प्राइमरी और जूनियर स्कूलों तथा राजकीय विद्यालयों में पहली से 8वीं तक के बच्चों को दो सेट यूनीफार्म उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

ड्रेस की गुणवत्ता उच्च कोटि की होना चाहिए। पहली जुलाई से 15 जुलाई तक वितरण हर हाल में हो जाए। क्रय समिति दर्जियों आदि की दरें तय करेगी। एसडीएम के जरिए रेंडम सेंपलिंग करवाई जाएगी। क्वालिटी गड़बड़ मिली तो एबीएसए जिम्मेदार होंगे। बैठक में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, डीआईओएस हिफजुर्रहमान, डीपीआरओ संजय यादव आदि शामिल रहे।
तैनाती स्थल पर रहें ईओ
बांदा। जिला नगरीय अभिकरण की समीक्षा बैठक में डीएम हीरा लाल ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपनी तैनाती स्थल पर निवास करें। बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें। वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीएम ने कहा कि नाले-नालियों की सफाई विशेष रूप से हो। हर 15 दिनों में उनकी या एडीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक होगी। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि जिला नगरीय अभिकरण की विभागीय जांच करके प्रशासन को रिपोर्टिंग करें। खरीदारी ई-टेंडर से हो। आफिस साफ सुथरे और मेनटेन रहे। अगले हफ्ते मुख्यमंत्री आ सकते हैं। ब्यूरो
खरीफ के लिए समय से उपलब्ध कराएं बीज
बांदा। खरीफ के लिए धान, खाद, बीज की व्यवस्था समय से कराई जाए। किसानों की मांग पर बासमती जैसे धान के बीच उपलब्ध कराए जाए। यह निर्देश बुधवार को विकास भवन में किसान दिवस पर डीएम हीरालाल ने उप कृषि निदेशक एके सिंह को दिए। किसानों से कहा कि कुआं-तालाब जिआओ अभियान में तन मन से सहयोग करें।
बरसात का पानी बेकार न जाए। नल और नलकूप का पीछा छोड़ें और तालाब-कुओं से नाता जोड़ें। कुआं-तालाब पूजन कार्यक्रम चलेगा। मुशायरे और कवि सम्मेलन होंगे। कुओं में दीपदान कराया जाएगा। महिलाएं भी गीत गाएंगी। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। किसानों ने जिला स्तर पर बीमा कार्यालय की मांग की। बैठक में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार, उद्यान अधिकारी परवेज अहमद आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें