फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीमेंट गोदाम से 250 बोरी सीमेंट चोरी, मैनेजर समेत छह पर रिपोर्ट, घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 16 Oct 2025 11:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
पनकी के इस्पातनगर में सीमेंट के गोदाम से 250 बोरी सीमेंट चोरी हो गई। व्यापारी की तहरीर पर गोदाम के मैनेजर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन


किदवईनगर के साकेतनगर निवासी व्यापारी गोपाल अग्निहोत्री का सीमेंट का मुख्य कार्यालय हालसी रोड पर है जबकि पनकी के इस्पातनगर में आनंदेश्वर इंटरप्राइजेज नाम से सीमेंट गोदाम है। वह माई सेम सीमेंट झांसी के एजेंट के रूप में माल का भंडारण करते हैं। गोपाल अग्निहोत्री ने बताया कि गोदाम में कार्यरत मैनेजर दिलीप कुमार और कर्मचारी आकाश सिंह, मनोज कुमार, अजीत सिंह, मनोज तथा राकेश ने करीब 250 बोरी सीमेंट पार कर दी। चोरी किया गया माल एक लोडर में भरकर भौंती के विशाल ट्रेडर्स को बेच दिया। चोरी की वारदात को सात और 12 अक्तूबर के बीच अंजाम दिया गया। पूरी घटना गोदाम के सीसीटीवी कैमरों में कैद है। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें