फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किदवई नगर पुलिस ने बीएसएनएल की फाइबर केबल चाेरी करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी 25 हजार का इनामिया पश्चिम दिल्ली के तिलकनगर थाना क्षेत्र के रवीनगर चांद नगर का सरताज है।पुलिस ने उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि आठ अक्तूबर 2025 को बीएसएनएल की भूमिगत केबल चोरी में गिरोह के सरगना लाला उर्फ शमशेर, बिहार के अररिया निवासी इसराइल, दिल्ली के अरमान, मो. रिहान, मो. साबिर और फतेहपुर के औंग निवासी विकास सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तब से पुलिस को सरताज की तलाश थी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें