फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी अंतरजनपदीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक बाइक, एक कारतूस, 2050 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संजय कुमार निवासी जीजी कांवेंट स्कूल के पास तुलसी का अड्डा ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 11 जुलाई की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की थी। मामले में पुलिस ने 25 जुलाई को अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में अभिषेक ने एक आरोपी वाजिद का भी नाम बताया था।
पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी वाजिद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मुलायम नगर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी वाजिद के बाइक से कुम्हावर की ओर जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वाजिद ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वाजिद खां उर्फ आविद खां निवासी जैन नगर फकीर टोला कस्बा व थाना सिरसागंज फिरोजाबाद के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल में उपचार दिलाया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फिरोजाबाद और इटावा में पहले से लगभग 18 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी कई दिनों से तलाश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें