फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निकों में ऑनलाइन पूरा होगा 25 प्रतिशत कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी 2020-21 सत्र से प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में 25 प्रतिशत कोर्स ऑनलाइन पूरा कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि एआईसीटीई के आदेश को ध्यान में रखते हुए आगामी सत्र से 25 प्रतिशत कोर्स ऑनलाइन पूरा कराए जाने की तैयारी है।
प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रिंसिपल, एचओडी और लेक्चरर को शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईआरडीटी) में बुलाकर लेक्चर रिकॉर्ड किए जाएंगे। इसके बाद निदेशालय, आईआरडीटी, बोर्ड और पॉलीटेक्निक संस्थानों की वेबसाइट पर लेक्चर को अपलोड करके छात्रों के कोर्स को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई कराने के लिए 56 लेक्चर रिकॉर्ड किए जा चुके हैं, जिनको अगले सप्ताह वेबसाइट पर अपलोड करा दिया जाएगा। प्रत्येक लेक्चर 30 मिनट का है। आईआरडीटी के सहायक प्राचार्य गौरव किशोर कनौजिया ने बताया सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, कंप्यूटर साइंस, मैथ और फिजिक्स समेत कई विषयों के लेक्चर रिकॉर्ड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें