फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 25 ने किया रक्तदान

Mon, 19 Jan 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीन वेलफेयर ट्रस्ट और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 25 महादानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
विज्ञापन


जाजमऊ पुरानी चुंगी स्थित चौधरी एहसान करीम अस्पताल में आयोजित इस शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने रक्तदानियों का हौसला बढ़ाया।

रक्तदानियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे से दो बजे तक रक्तदान शिविर चला। सबसे पहले रक्तदान मेजर सीपी बडोला ने किया।

उनको शहरकाजी ने प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अल बदर मस्जिद के पेश इमाम नूरुल हक ने भी ब्लड डोनेट किया।

शहरकाजी मौलाना आलम रजा खां नूरी,  जमीयत उलमा शहर के महासचिव मौलाना मतीनुल हक उसामा ने अभियान की सरहाना की।  

शिविर में ट्रस्टी मो. इमरान, सलीम अहमद, शकील अहमद, रियाजुल हक, सुहेल अहमद, राहुल गुप्ता, अजय जार्ज, कृष्णा शर्मा और मंजरी गुप्ता ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें