उन्होंने बताया कि किदवईनगर स्थित प्रतिष्ठान में मिले रंगीन फिंगर चिप्स स्वच्छता मानकों के विपरीत पाए गए थे जिस पर उन्हें नष्ट करा दिया गया। संजय प्रताप सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वर्षा ऋतु को देखते हुए मिलावट और गंदगी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।