फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 2.42 किमी का रेलवे ट्रैक कवच से रहेगा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन से अनवरगंज तक 2.42 किमी रेलवे ट्रैक पर कवच प्रणाली के रेडियो फ्रिक्वेंसी टैग लगाने का कार्य होगा। इससे ट्रेन हादसे रोकने में मदद मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मंडल के 790 किमी रेल मार्ग पर कार्य की अनुमति मिली है। तीन माह में टेंडर प्रक्रिया होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

हाल ही में उत्तर-मध्य रेलवे (एनसीआर) के 790 किलोमीटर रेलवे मार्ग पर अत्याधुनिक कवच प्रणाली लगाने के लिए 309.26 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी। इसमें कानपुर सेंट्रल से अनवरगंज तक का 2.42 किमी का रेलवे ट्रैक भी है। इस ट्रैक पर हर एक किमी के अंतराल पर रेडियो फ्रिक्वेंसी टैग लगाए जाएंगे। इसके अलावा, कवच उपकरण सेंट्रल स्टेशन व अनवरगंज पर लगेगा। साथ ही इंजन में भी कचव के साथ साढ़े दस इंच की स्क्रीन लगेगी जिससे चालक को रेलवे ट्रैक पर अवरोधों और सिग्नलों को समझने में मदद मिलेगी।

इस तरह होगा मददगार
जरीबचौकी स्थित बहुद्देशीय मंडलीय प्रशिक्षण संस्थान (एमडीडीआईटी) के मुख्य अनुदेशक एके तिवारी ने बताया कि कवच प्रणली स्वदेशी निर्मित है जिसे रेलवे ने विकसित किया है। यह एक ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है जो लोको पायलट को खतरे में सिग्नल पास करने से लेकर तेज गति से ट्रेन चलाने पर खुद ही ब्रक्रिंग करता है। साथ ही खराब मौसम में (कोहरे या बारिश) इंजन में लगी स्क्रीन पर सिग्नल की जानकारी भी देता है। यह रेलवे के लिए वरदान है।
विज्ञापन


इन रेल खंडों में भी लगेगा कवच
प्रयागराज मंडल के शिकोहाबाद–फर्रुखाबाद खंड (103.58 किमी), आगरा मंडल के धौलपुर–सर्मथुरा (70 किमी), झांसी मंडल के ललितपुर–खजुराहो (164 किमी), खजुराहो–महोबा (64 किमी), अलीगढ़–हरदुआगंज (14 किमी),खुर्जा जंक्शन–खुर्जा सिटी (4 किमी), बरहन–एटा (58 किमी), इटावा–मैनपुरी (54 किमी),उदिमोर–इटावा (10 किमी) खंडों पर कवच प्रणाली लगेगी।

वर्जन
अभी टूंडला से कानपुर तक रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य चल रहा है। उसके बाद कवच प्रणाली लगाने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए अभी स्वीकृति मिली है, तीन से चार माह में टेंडर होने के बाद इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

-शशिकांत त्रिपाठी ,मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें