फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 24 दिन बाकी, 78 प्रतिशत हो सकी धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच जिले में धान खरीद व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। तीन महीने से जारी सरकारी खरीद के बावजूद जिले में लक्ष्य का महज 78 प्रतिशत धान ही खरीदा जा सका है जबकि खरीद की समयसीमा समाप्त होने में अब केवल 24 दिन शेष हैं। जिले में धान खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। अभी भी 2598 किसानों का सत्यापन होना बाकी है और 1048 किसान अभी धान बिक्री के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले को कुल 70 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया था। इसके सापेक्ष अब तक 52,540 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है। जिले में धान बिक्री के लिए 12,098 किसानों ने आवेदन किया था। अब तक केवल 9,500 किसानों का सत्यापन हुआ है जबकि 8,452 किसानों से ही धान की खरीद की जा सकी है। इनसे कुल 52,540 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। खाद्य विपणन अधिकारी अजय विक्रम ने बताया कि लगातार प्रयास के बाद जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 78 फीसदी धान खरीद हो चुकी है। जिनका सत्यापन हो चुका, उनसे धान खरीदी जा रही है। प्रयास है कि सभी का धान खरीदा जाए।
विज्ञापन


एक नजर आंकड़ों पर
एजेंसी किसान खरीद (मीट्रिक टन)
विपणन शाखा 5446 33793.55
खाद्य निगम 157 915.24
सहकारी संघ 1333 8520.37
को-आपरेटिव 1086 6946.19
सहकारी संघ 430 2365.56
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें