फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 गायों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी

Fri, 18 Nov 2016 08:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
जनपद महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम ग्योड़ी में एक बाड़े में बंद करीब 150 आवारा जानवर आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान दम घुटने और कुचल जाने से 24 पशुओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने जानवरों को आपस में लड़ता देख बाड़े का फाटक खोला और जानवरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


गायों की मौत की खबर मिलने पर डीएम, एसपी सहित जिलेभर की फोर्स मौके पर पहुंची। डीएम ने अपनी मौजूदगी में पशु विभाग की टीम बुलाकर मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया और घायल जानवर को पशु चिकित्सालय भेजा। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। आवारा जानवरों से फसल को बचाने के लिए ग्राम ग्योड़ी के किसानों ने गुरुवार की शाम करीब 150 जानवरों को इकट्ठा किया। इन सभी जानवरों को गांव में ही दूसरे छोर पर स्थित वीरेंद्र यादव के 50 बाई 50 फीट के पशुबाड़े में बंद कर दिया। बाहर से गेट बंद होने और बाड़े के छोटा होने की वजह से रात में पशु आपस में ही भिड़ गए।

पशुओं की लड़ाई में गाय के छोटे-छोटे बछड़े और कई गायें गिर गई और कुचल जाने से उनकी मौत हो गई। जानवर रातभर लड़ते रहे। सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने जानवरों को रंभाने की आवाज सुनी तो बाड़े का गेट खोला। इस दौरान 24 गाय व बछड़े मृत पाए गए, जबकि दर्जनभर घायल थे। गायों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जुटने लगे। सूचना मिलते ही डीएम वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मधुसूदन हुगली, एसडीएम सदर प्रबुद्ध सिंह, सीओ सदर धनंजय कुशवाहा पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। डीएम ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम को मौैके पर बुलाया।  गांव में ही मृत गायों व बछड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर की फोर्स व पीएसी बुला ली गई है। जिलाधिकारी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें