कानपुर। मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) का आयोजन किया जाएगा। केंद्र में प्रवेश से लेकर परीक्षा के दौरान छात्र सीसीटीवी कैमरे की मॉनीटरिंग में रहेंगे। पहली बार निजी शिक्षण संस्थानों के बजाय केंद्रीय विद्यालय, सीएसए कृषि विश्वविद्यालय और सीएसजेमएयू सहित राजकीय व एडेड इंटर कॉलेजों में 52 केंद्र बनाए गए हैं। यहां दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे की पाली में 23,813 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के जिम्मे चार केंद्र हैं। एनटीए ओर से जारी दिशानिर्देश के अनुसार, अभ्यर्थी केंद्र में कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल ले जाने की मनाही रहेगी। अभ्यर्थियों को सिर्फ पारदर्शी बैग और बोतल केंद्र में ले जाने की अनुमति रहेगी। ब्यूरो