कानपुर। स्मार्ट मीटर की बिलिंग और बिल संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए गुरुवार को दूसरे दिन भी कैंप लगाए गए। केस्को की ओर से केशवपुरम, दहेली सुजानपुर और फूलबाग उपकेंद्र पर समाधान कैंप सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक लगे। इनमें अधिकारियों के समक्ष कुल 227 उपभोक्ता शिकायतें लेकर पहुंचे। 105 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि अंतिम दिन शुक्रवार को भी इन्ही उपकेंद्रों में इसी समय पर समाधान कैंप लगेंगे। (संवाद)