कानपुर के बिधनू में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार छात्रा की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपाे में किनारे बैठी एक छात्रा बाहर की ओर सड़क पर आ गिरी। तेज रफ्तार ट्रक छात्रा को रौंदते हुए भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दी तो पूरे घर में कोहराम मच गया।
गरिमा कुशवाहा (23)पुत्री निर्मल कुशवाहा श्याम नगर निवासी हैं। गरिमा रमईपुर बिधनू में सहदेव प्रसाद त्रिवेदी महाविद्यालय में बीटीसी डीएलएड सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा है। दोपहर 2 बजे छुट्टी होने के बाद वह विक्रम से घर जा रही थी तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।
टेंपो में किनारे बैठे होने की वजह से गरिमा सड़क पर आ गिरी। ट्रक उसे रौंदता हुआ भाग निकला। गरिमा के साथ मे पढ़ने वाले छात्र ललित श्याम नग, शुभम दीक्षित मछरिया, प्रिया कुमारी श्याम नगर, रितु शर्मा बर्रा 2 भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी बीटीसी डीएलएड कोर्स सेकेंड सेमेस्टर में हैं।