फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी इस बस के पीछे लगा था महाकाल, ऐसे पहुंचा गया 22 को अस्पताल

Mon, 17 Apr 2017 11:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

मैनपुरी से कानपुर के शिवराजपुर जा रही थी बारात
कन्नौज में मानीमऊ के मित्रसेनपुर गांव के सामने हादसा
हादसे के बाद जीटी रोड पर लग गया लंबा जाम
विज्ञापन
बस और कंटेनर हादसे के बाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मैनपुरी के गांव जुन्हैता से कानपुर के शिवराजपुर जा रहे बारातियों की बस जीटी रोड पर मानीमऊ में सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में सामने से टैंकर ने तो पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में 22 बाराती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद जीटी रोड पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव जुन्हैता निवासी शिव राठौर पुत्र रामवीर की शादी शिवराजपुर कानपुर नगर निवासी राजेंद्र की पुत्री अनुराधा के साथ तय थी। रविवार दोपहर शिव राठौर के घर से बारात रवाना हुई।

शाम को मानीमऊ में मित्रसेनपुर गांव के सामने जीटी रोड पर कानपुर की ओर से तेज गति में आ रहे टैंकर ने बस में टक्कर मार दी। बस के पीछे चल रहे कंटेनर ने भी अनियंत्रित होकर पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 22 बाराती घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुुंच गए और बस में फंसे घायल बारातियों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


खबर लगते ही कानपुर नगर की बिल्हौर कोतवाली पुलिस और कन्नौज पुलिस पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जीटी रोड पर दोनों ओर से लगे भीषण जाम को खुलवाया। कार से पहुंचे दूल्हे शिव राठौर और उसके परिवार के लोगों ने घायल बारातियों का हालचाल लिया, फिर शिवराजपुर के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें