कानपुर। राहुल शुक्ला ----------------- श्रावण मास और प्रमुख तीज त्योहारों का रिश्ता है। भक्त जहां 30 दिनों तक भोले शंकर की पूजा अर्चना अभिषेक कर आशीर्वाद लेते हैं। वहीं महिलाएं भी हरियाली तीज , नाग पंचमी और रक्षाबंधन का प्रमुख त्यौहार मनाती हैं। साथ ही श्रावण मास में झूले , मेहंदी और कुछ खास व्यंजन का भी आनंद लेती हैं। और इसके लिए वह काफी तैयारियां भी करती है। ज्योतिषाचार्य स्वाति सक्सेना का कहना है कि सोमवती अमावस्या 20 जुलाई को है। अमावस्या का व्रत जीवन साथी के सौभाग्य और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं व्रत करती हैं। हरियाली अमावस्या पर मां पार्वती की पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिल सकता है। विवाहित महिलाएं भी इस तिथि पर व्रत करती हैं और देवी मां की पूजा करती है ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखी बना रहता है। हरियाली तीज -२३-७-२० नागपंचमी-२५-७-२० एकादशी -३०-७-२० शनि प्रदोष -१-८-२० सोमवार रक्षा बंधन -३-८-२०