फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के अस्पतालों के निरीक्षण करने के संकेत, कमिश्नर पहुँचे उर्सला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना के लगातार बढ़ते मरीजों के बीच अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लेने के लिए किसी भी दिन आ सकते हैं। शासन के संकेत के मद्देनजर गुरुवार को कमिश्नर ने उर्सला का निरीक्षण किया। बैठक कर हैलट सहित अन्य अस्पतालों में भी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर सुधीर एम बोबड़े दोपहर करीब पौने दो बजे अचानक उर्सला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी और डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया। अस्पताल के निदेशक को निर्देश दिए कि डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को कोरोना से बचाव के लिए जरूरी सामान लगातार उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें इसके संक्रमण से बचाया जा सके। चिकित्सा व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेंद्र तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके सिंह, अस्पताल के मैनेजर फैजल नफीस आदि शामिल रहे। इससे पहले कमिश्नर ने बुधवार रात में मेडिकल कॉलेज, इससे संबद्ध अस्पतालों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के किसी भी दिन अस्पतालों का निरीक्षण करने के लिए आने की संभावना जताते हुए तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें