फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों को निशाना बना चोरों ने तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के वक्त स्वास्थ्य कर्मी परिजनों समेत घर से बाहर थे। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के निकट ही स्वास्थ्य कर्मियाें के आवास बने हुए हैं। आवास में स्टाफ नर्स सर्वेश्वरी पत्नी सुरेश व सुपरवाइजर अरुण कुमार परिजनों के साथ रहते हैं। रविवार दोपहर सर्वेश्वरी खरीदारी के लिए बाजार गई हुई थी। अरुण कुमार स्वास्थ्य केंद्र के काम से उन्नाव गए थे।

घर सूना देख चोरों ने दोनों के आवास के ताले तोड़ दिए। चोरों ने सर्वेश्वरी के घर में अलमारी का ताला तोड़ 35 हजार रुपये, 50 हजार के सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अरुण कुमार के आवास से अस्सी हजार रुपये समेत डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। दोनों स्वास्थ्य कर्मी जब घर पहुंचे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें