पशु मेले में 657 पशुओं का नि:शुल्क इलाज
मऊ। पंडित दिनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन चितवार गांव में किया गया। जिसमें 657 पशुओं का इलाज किया गया।
इस दौरान 225 गाय बैल, 132 भैंस, 300 बकरियां कुल 657 पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया गया। शिविर में मऊ क्षेत्र के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. डीके पांडेय ने चारा उत्पादन, पशु बीमा, टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख शिवाकांत बलुआ ने कहा कि मवेशियों को अन्ना न छोडे़ इनको अन्ना छोड़ने से फसल का नुकसान होता है। इस मौके पर नवनीत त्रिपाठी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वही इसके पहले विकास खंड रामनगर बांधी में पशु मेला लगाया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सुधीर सिंह नेे दुग्ध उत्पादन, बढ़ाने सहित सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 721 पशुओं का इलाज किया गया। इस मौके पर डा वीरेंद्र सिंह, डा कुलदीप सिंह, डा भरत सक्सेना, डा संजय सिंह, रामभरोसे आदि मौजूद रहे।