दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने नोटों से भरा बैग उड़ाया
चित्रकूट। टप्पेबाजों ने बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर नोटों भरा बैग पार कर दिया। भुक्तभोगी शिक्षक ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिले के व्यायाम शिक्षक सदर रोड़ निवासी दयानंद सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को वह शहर के स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा से घर में मरम्मत कार्य के लिए 65 हजार रुपये निकाले थे। जरूरी कागजात से भरे बैग में नोट रखकर बाइक की डिग्गी में डाल दिया। डिग्गी का ताला बंद कर जब वह पटेल तिराहे पर पहुंचे तो बाइक सड़क किनारे खड़ी कर कुछ सामग्री खरीदने एक दुकान में गया। वापस आने पर देखा तो डिग्गी खुली थी और बैग गायब था। इसकी जानकारी कोतवाली में दी है। शनिवार को शिक्षक ने बताया कि कोतवाली में सूचना के बावजूद अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।