फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में विवाद के बाद अधेड़ ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी साढ़ के अरंझामी गांव में सोमवार की शाम अधेड़ ने घर वालों से झगड़ने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामपाल पासी (45) नशे का आदी था। वह पीकर आने के बाद घरवालों से अक्सर विवाद करता रहता था। सोमवार की शाम भी वह नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा और पत्नी-बच्चों से किसी बात लेकर उलझ गया। कुछ देर बाद उसने कहा कि वह फांसी लगाने जा रहा है और घर से बाहर निकल गया। शाम के धुंधलके में उसने गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर अंगौछे से गले में फांसी का फंदा डालने के बाद जान दे दी।
इधर, जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी, गांव के बाहर नीम के पेड़ पर उसका शव फांसी पर झूलता मिला। परिजन उसे आनन-फानन नीचे उतारकर डाक्टर के पास ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र अनूप की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साढ़ चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक शराब का लती था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें