फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रक की टक्कर से गुरुवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



थरियांव थाना क्षेत्र के मुगलचक गांव निवासी रजोल व उसके परिवार के लोग शाह कस्बे के भैंसेसुर मंदिर गए थे। धार्मिक अनुष्ठान खत्म होने के बाद सभी लोग टेंपो से घर लौट रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली के पास मौरंग लदे ट्रक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रजोल व पत्नी ऊषा देवी, श्यामू की पत्नी आरती, दो

साल की बेटी राधिका, रामबाबू की पत्नी मोहबतिया, दिनेश की पत्नी रेशमा व बेटा प्रिंस, बाबूराम की पत्नी उर्मिला, श्यामबाबू की पत्नी चंदनिया, अमरजीत की पत्नी प्रियंका देवी, धर्मेंद्र की पत्नी निशा देवी व बेटा अर्पित व बीबीहाट गांव निवासी टेंपो चालक रिंकू घायल हो गए। टेंपो के पीछे घायल आरती का पति श्यामू बाइक से लौट
विज्ञापन


रहा था। हादसा देखने के बाद उसने ही पुलिस को सूचना दी। राधानगर पुलिस ने चौकी के पास ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं भरा टेंपो पलटा
- हादसे में महिलाएं, बच्चे समेत 15 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें