फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के बहाने जेवरों से चुराया सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा में दो घरों में सोने की चेन सफाई के दौरान दो युवकों ने सोना चुरा लिया। शक होते ही पीड़ितों ने तौल कराकर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को चुराए गए सोने के साथ गिरफ्तार किया है।

ग्राम चंदपुरा निवासी रमेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक 3 अप्रैल को उसके गांव में दो युवक गंदे बर्तनों व सोने के आभूषणों को साफ करने पहुंचे। उसने सोने की चेन को साफ कराई। इसके बाद गांव के ही आनंद कुमार शर्मा के यहां दोनों पहुंचे तो इनकी भी सोने की चैन सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर दोनों ने चेनों का वजन कराया गया तो पांच-पांच ग्राम कम निकला। मुकदमा दर्ज होने पर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 7 ग्राम सोना बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने को बिहार के बेगूसराय निवासी सुनील कुमार शाह पुत्र रामचंद्र व राजकुमार शाह पुत्र शंकर शाह बताया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

- पुलिस ने दोनों को सोने के साथ गिरफ्तार किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें