फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों और क्लीनरों को नशा पिलाकर लूआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। नेशनल हाइवे पर ट्रक चालकों के साथ आए दिन हो रही जहरखुरानी की घटनाओं में एक और घटना जुड़ गई। दो ट्रकों के चालकों और क्लीनरों को नशीली चाय पिलाकर जहरखुरानों ने उनके पास से 90 हजार रुपये पार कर दिए। एक ट्रक पलटने से चालक व क्लीनर मामूली रूप से जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव का भारत (26) पुत्र राजाभइया व क्लीनर रमेश (28) तथा दूसरे ट्रक का चालक छोटू (33) व क्लीनर पुर्री (28) गुरुवार को रात फतेहपुर से अपने ट्रकों को लेकर गांव लौट रहे थे। फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बा स्थित एक ढाबा में दोनों ने चाय पी। कुछ देर आराम करने के बाद चल दिए। कुछ दूर चलने के बाद दोनों ट्रकों के चालकों और क्लीनरों को नशा चढने लगा।
विज्ञापन


बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास चालक छोटू स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। चालक छोटू और पुर्री को यूपी-100 ने अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच दूसरे बजनरक के चालक ने भी कुछ दूरी पर ट्रक खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


उसके चालक व क्लीनर भी नशे अद्र्धमुर्छित हो गई। पुलिस ने उन्हें भी अस्पताल पहुंचाया। लहुरेटा गांव निवासी ट्रक मालिक रिजवान ने बताया कि जहरखुरानों ने भारत से 60 हजार और छोटू से 30 हजार रुपये पार कर दिए। गौरतलब है कि एक माह के अंदर हाइवे पर ट्रक चालकों के साथ जहरखुरानी की पांचवीं घटना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें