फर्रुखाबाद। कन्नौज जिले में उत्तरीपुरा से गुजर कर मैनपुरी जाने वाली 220 केवी लाइन में उत्तरीपुरा के पास डबल सर्किट का काम गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस कारण ट्रांसमिशन से बिजली की कटौती की जाएगी।
एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 220 केवीए पनकी लाइन में डबल सर्किट काम कराने के लिए ट्रांसमिशन के एक्सईएन उमेश कुमार का पत्र आया है। इसमें 100 एमवीए लोड कटौती कर कम करने को कहा
गया है। इस कारण गुरुवार से दिन में तीन से चार घंटे बिजली की कटौती की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक-एक फीडर को बंद कर कटौती करने की तैयारी की जा रही है। इससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी और लोड भी कम हो जाएगा। किस तरह कटौती की जानी है, इस संबंध में गुरुवार को काम शुरू होने के बाद उच्च अधिकारियों के आदेश आएंगे। तक कटौती का समय निर्धारित किया जाएगा।
आज से तीन से चार घंटे होगी बिजली कटौती
कन्नौज जिले में 220 केवी पनकी लाइन में कराया जाएगा काम
अमर उजाला ब्यूरो