फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की नगर क्षेत्र की क्रीड़ा रैली में उच्च प्राथमिक में आबूनगर और प्राथमिक में गड़रियनपुरवा अव्वल रहा। गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आयोजित रैली का शुभारंभ डायट प्राचार्य आशुतोष द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।
इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके स्वास्थ्य के लिए खेलकूद भी जरूरी है। प्रत्येक स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के साथ उन्हें कुछ समय खेलने के लिए दिया जाना चाहिए। इससे बच्चों से पढ़ाई दबाव कम होता है और नई एनर्जी के साथ फिर से पाठ्यक्रम की तैयारी में जुट जाते हैं। ऐसे में शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चों के खेल के लिए हर दिन पर्याप्त समय दें। रैली में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक स्कूल अस्ती प्रथम, आदर्श जूनियर हाईस्कूल खेलदार ने पहला स्थान पाया। इसके बाद 50, 100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी की प्रतियोगिताएं हुई। आलओवर प्रतियोगिताओं में प्राथमिक गड़रियनपुरवा और उच्च प्राथमिक आबूनगर ने पहला स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक आदर्श खेलदार द्वितीय, प्राथमिक अस्ती दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर बीईओ नगर नाहिद इकबार फारुकी, प्रथामिक शिक्षक संघ नगर क्षेत्र धर्मेंद्र, मंत्री मीनाक्षी, एबीआरसी हेमंत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
8-डायट परिसर में दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे।
9-डायट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होते बच्चे।
उच्च प्राथमिक में आबूनगर, प्राथमिक में गड़रिनपुरवा अव्वल
नगर क्षेत्र में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें