फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, स्वाइल फ्लू की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खड़िनी। कस्बा निावसी सेवानिवृत फौजी मोहन सिंह परिहार की पत्नी गीता देवी (47) कई दिन से बुखार से पीड़ित थी।। परिजन उसे उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि गीता देवी को 26 अगस्त को बुखार आया था। दो दिन तक कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद 29 अगस्त को उपचार के लिए उन्हें फर्रुखाबाद ले जाया गया। हालत में कोई सुधार न होने पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बुखार की वजह से उसके फेफड़ों में संक्रमण फैल गया। मृतका के पति ने बताया कि स्वाइन फ्लू की आशंका में उन्होंने दिल्ली तक जांच कराई थी, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। शनिवार को उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जनपद में स्वाइन फ्लू से मौत का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है और न ही स्वाइन फ्लू से कोई पीड़ित है। बुखार से संबंधित जितने भी मरीज आ रहे हैं। सभी का रक्त परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं।

महिला की मौत, स्वाइन फ्लू की आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें