फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूम टूटा, जंजीर डालकर पास कराईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। रेलवे क्रासिंग का बूम रविवार को फिर टूट गया। गेटमैन ने स्टेशन अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जंजीर डालकर वाहनों को रोक कर ट्रेनों को पास कराया गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें दोनों तरफ लग गईं। शाम को बूम को दुरुस्त किया जा सका। इससे पहले दो बार बूम टूट चुका है।

रविवार को दोपहर में क्रासिंग बंद करते समय बूम टूटकर टेढ़ा हो गया। पहले दो बार जहां से टूटा था वहीं से तीसरी बार टूट गया। बूम टूटते ही गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेटमैन ने जंजीर डालकर वाहनों को रोककर धीमी गत से ट्रेनों को पास कराया गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र बाबू ने बताया कि इंजीनियरों को भेजकर बूम दुरुस्त कराया जा रहा है। इलेक्ट्रानिक बूम में क्या कमी है। यह इंजीनियर ही बता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें