फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सेमी गंगा का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। रविवार को गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा। अब जलस्तर 109.420 मीटर पहुुंच गया है। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 24 सेमी की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


वहीं बालू घाट से गंगा का वेग बस्ती की ओर होने के कारण गंगा कटरी में कटान जारी है। बताया गया कि बीती रात गंगा बैराज में पहाड़ी क्षेत्रों से आए पानी के बाद जलस्तर में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हुई है।

मालूम हो कि शनिवार को गंगा का जलस्तर दोपहर दो बजे तक 109.180 मीटर था जो अगले दिन रविवार दोपहर दो बजे बढ़कर 109.420 मीटर तक पहुंच गया। 24 घंटे में 24 सेमी गंगा में पानी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 109.380 मीटर, 10 बजे 109.400 मीटर व दोपहर दो बजे 109.420 मीटर रिकार्ड किया गया।

वहीं गंगा कटरी क्षेत्र के तलहटी इलाकों में कटान जारी है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट का कार्य भी लगभग पूरी तरह से बंद है इन दिनों सिर्फ जलनिकासी के लिए नाला बनाएं जाने का कार्य किया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने और बारिश के कारण काम प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

-बालू घाट से बस्ती की ओर बहाव होने से गंगा कटरी में कटान जारी
-रविवार को गंगा का जलस्तर 109.420 मीटर पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें