फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की कुंडी खोलकर जेवर, नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान की कुंडी खोलकर जेवर, नगदी चोरी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मकान की कुंडी खोलकर चोर एक घर से जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला कटरा बक्शी निवासी रवींद्र गुप्ता आलू की आढ़त पर बैठते हैं। रविवार की रात रवींद्र परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान की कुंडी को खोल लिया।
विज्ञापन


इसके बाद कमरों में जाकर वहां रखी अलमारी, अटैची और बक्सों को खोला। उसके अंदर रखी नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह करीब चार बजे जब रवींद्र आढ़त जाने के लिए उठा तो कमरों का सामान बिखरा देखा।
विज्ञापन


उसकी आवाज पर पत्नी भुवनेश्वरी देवी और अन्य लोग भी आ गए।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। रवींद्र ने बताया कि चोर उनके यहां से सोने की चेन, हार, मंगलसूत्र, अंगूठी, झाले समेत करीब डेढ़ लाख के जेवर और 95 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

थानाध्यक्ष राजेश पाठक का कहना है कि जांच शुरू कर दी है। मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


-आढ़त जाने के लिए जब गृहस्वामी उठा तब हुई जानकारी, पुलिस ने मौके पर की जांच पड़ताल, रिपोर्ट दर्ज नहीं की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें