फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को अंतरराष्ट्रीय एकेडमी का होगा उद्घाटन

Fri, 13 May 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण करते आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला और आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात लायंस के मालिक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। शहर के कमला क्लब में 21 मई को डॉ. गौरहरि सिंघानिया क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली करेंगे। आईसीसी के नए अध्यक्ष शशांक मनोहर भी मौजूद रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट एकेडमी के लिए नया बैच भी तैयार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

शहर आए आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में दो आईपीएल मैच कराए जा रहे हैं। किसी एक मैच में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त पूरी फैमिली के साथ मौजूद रहेंगे। यूपी के सीएम अखिलेश यादव भी मैच देखने आएंगे।  वहीं उन्होंने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष पद पर खुद का नाम शामिल किए जाने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि नए अध्यक्ष पर वार्ता की जा रही है। वहीं बताया कि 20 को यूपीसीए की आम सभा भी होगी। 
ग्रीनपार्क में 
फ्लड लाइट की टेस्टिंग शुरू
कानपुर (ब्यूरो)। ग्रीनपार्क स्टेडियम में फ्लड लाइट का प्रतिदिन ट्रायल शुरू कर दिया गया है। जो मैच कराए जाने के दिन तक लगातार किया जाएगा। इसके पीछे कारण यह है कि यदि किसी लैंप आदि में कोई गड़बड़ी होगी तो उसे समय रहते बदला या ठीक कराया जा सकेगा। वहीं स्टेडियम को गुजरात लायंस के रंग में रंगा जाने लगा है। स्टेडियम के भीतर और अंदर फ्रेंचाइजी के बड़े-बड़े पोस्टर, कट आउट 
विज्ञापन

लगवाए जा रहे हैं। 
उधर, यूपीसीए के वरिष्ठ 
पदाधिकारी के मुताबिक पहला मैच 19 मई को गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच फ्लड लाइट में खेला जाएगा।
दर्शकों के लिए रखे जाएंगे पानी के टैंकर
कानपुर (ब्यूरो)। ग्रीन पार्क में आईपीएल मैचों के दौरान अंदर और बाहर दर्शकों के लिए पानी से भरे टैंकर खड़े रहेंगे। गुरुवार को डीएम कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जलकल विभाग को इसके निर्देश दिए गए। सीवर लाइनें साफ कराने को भी कहा गया। डीएम ने कहा कि स्टेडियम की आंतरिक जलापूर्ति एवं सीवर व्यवस्था फ्रेंचाइजी या यूपीसीए करेगा। जलकल विभाग पूर्व के मैचों की तरह ग्रीनपार्क के अंदर व बाहर टैंकरों के माध्यम से पानी की व्यवस्था करे। यही नहीं, खाली टैंकर कहां से भरे जाएंगे इसे भी तय करे। स्टेडियम के आसपास लगे नलकूपों से निर्बाध जलापूर्ति हो। जेटिंग मशीन भी खड़ी रखी जाए। जाजमऊ से स्टेडियम तक सीवर व पानी की पाइप लाइनों के लीकेज चेक कराकर ठीक कराएं। मैनहोलों पर ढक्कन लगवाएं। जलकल विभाग के जीएम आरपीएस सलूजा ने बताया कि ग्रीनपार्क की गैलरियों और बाहर आठ टैंकर खड़े रहेंगे। मैच वाले दिन मोहल्लों में भी जरूरत के हिसाब से टैंकर भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें