फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते में आये 21 करोड़, मचा हड़कंप

Sat, 07 Jan 2017 02:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से अब तक कई बैंक खातों में चल रहे गड़बड़झाले सामने आ चुके हैं। उन्नाव में शुक्रवार को ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। पूर्व बार एसोसीएशन अध्यक्ष के बचत खाते में अचानक 21.12 करोड़ रुपए की राशी आई और 10 दिन बाद यह राशी खाते से वापस निकाली गई। इस बात की जानकारी जब खाताधारक को हुई तो हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी जानकारी बैंक प्रबंधक को दी तो वह भी चौंक पड़े।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पूर्व बार एसोसीएशन अध्यक्ष  कमला शंकर अवस्थी के बचत खाते में 23 दिसंबर को अचानक 21.12 करोड़ रुपये आए। तब कमला अवस्थी को इसकी जानकारी नही थी। दस दिन बाद यानी 2 जनवरी को ये पैसे खाते से निकाल लिए गए। इसके बाद कमला को जब इस गड़बड़ी की खबर हुई तो वह वर्तमान अध्यक्ष सतीश शुक्ल के साथ सिविल लाइन्स उन्नाव स्थित यूनियन बैंक प्रबंधक से जाकर मिले।

उन्होंने बैक प्रबंधक को यह बात बताई तो वह भी हैरान रह गए। फिलहाल जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि यह टैक्निकल एरर था या कोई बड़ी गड़बड़। बैंक प्रबंधक ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें