फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: डीसीएम से 21 गोवंश बरामद, तीन गिरफ्तार, हिंदू संगठनों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 11 Dec 2019 07:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
डीसीएम से उतारे गए गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के संडीला में हिंदू संगठनों की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात इमलिया बाग चौराहे पर घेराबंदी कर गोवंशों से भरी डीसीएम पकड़ ली। तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 21 गोवंश बरामद किए हैं। आरोपियों समेत फरार चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने सूचना दी कि कुछ लोग डीसीएम से बेनीगंज की ओर से गोवंश लेकर कस्बा जा रहे हैं। कस्बा चौकी इंचार्ज रामकेवल तिवारी पुलिस बल के साथ इमलिया बाग चौराहे पहुंचे और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

बेनीगंज की ओर से आ रही डीसीएम को पुलिस ने रुकवाया तो चालक इस्तियाक निवासी मोहल्ला सहादतगंज जिला लखनऊ डीसीएम छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डीसीएम सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। हिरासत में लिए गए लोगों ने अपना नाम इबरार व इंसाद पुत्रगण गफूर निवासीगण दिलावलगढ़ थाना शिवरत्न गंज जिला अमेठी व रविंद्र यादव पुत्र सुंदर लाल मोहल्ला न्यू हैदरगढ़ थाना ठाकुरगंज जिला लखनऊ बताया।

आरोपियों ने बताया कि वह अन्ना गोवंशों को पकड़ कर गोपालगंज बिहार ले जाकर बेच देते थे। कोतवाल ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने हिंदू संगठन के रवि चौधरी, शेखर पांडेय व भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी की मदद से गोवंशों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें