कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में यूपी एसोसिएशन फिजिशियन ऑफ इंडिया की 42वीं कॉन्फ्रेंस यूपीएपीआईकॉन-2025 का आयोजन एक नवंबर से किया जाएगा। दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में मेडिसिन विभाग के सभागार में होगी। इसमें 208 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें सल्फास खा लेने और सांप काटने के उपचार पर विशेष सत्र होंगे। विभिन्न रोगों के नवीनतम उपचार के बारे में विशेषज्ञ बताएंगे। इसमें देश और प्रदेश के पांच वरिष्ठ चिकित्सक, विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि, डॉ. एसके गौतम और डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम मुख्य एपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्योतिर्मय पाल होंगे। संरक्षक प्राचार्य डॉ. संजय काला और विशिष्ट अतिथि डॉ. शेखर चक्रवर्ती हैं। कॉन्फ्रेंस में ईईजी इंटरप्रिटेशन, पीएफटी, इंसुलिन थैरेपी और एंबुलेटरी ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग (एबीपीएम) पर कार्यशाला होगी। ब्यूरो