फतेहपुर जिले में यूपी बोर्ड की 208 उत्तर पुस्तिका गायब होने का मामला उजागर हुआ है। प्रथम दृष्टया छानबीन के बाद पुलिस ने धाता थाने में लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
शहर से हाई स्कूल की 108 और इंटर की 100 उत्तर पुस्तिकाएं लेकर निकले लिपिक ने 100 उत्तर पुस्तिका रास्ते में गायब कर दी। लिपिक उदय प्रताप धाता के चौधरी रामरूप इंटर कॉलेज के लिपिक है।