फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपोलो के डॉक्टरों सहित अन्य कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के डॉक्टरों सहित 17 कर्मियों कि कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे अस्पताल के अन्य सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी कर्मियों में चिंता की लकीरें कम हुई हैं। 14 दिन के लिए बंद किये गए इस अस्पताल का पूरा स्टाफ क्वॉरेंटाइन में है। 8 दिन पहले चमनगंज के निवासी कोरोना मरीज का चुन्नीगंज स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में सामान्य मरीज की तरह इलाज किया गया था। हैलट में उसकी मौत के बाद इस नर्सिंग होम में उसके सीधे संपर्क में आए फिजिशियन डॉ शाहिद सहित चार डॉक्टरों, पांच स्टाफ नर्सों सहित 17 कर्मियों को इसी नर्सिंग होम में क्वॉरेंटाइन किया गया। स्वास्थ विभाग की टीम ने 16 अप्रैल को इन सभी की कोरोना जांच की। गुरुवार रात में इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसी नर्सिंगहोम में काम करने वाले ग्वालटोली सहित विभिन्न मोहल्लों के पांच अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी यहीं क्वॉरेंटाइन में है, जिन्हें मोहल्ले वालों ने घर में नहीं घुसने दिया था। इनके अलावा अस्पताल के 78 अन्य कर्मी होम क्वॉरेंटाइन में है। उधर, अस्पताल के निदेशक डॉ जमालुद्दीन ने बताया जब कोरोना का संक्रमण फैला शुरू हुआ था, उसी समय से उनके अस्पताल में सभी कर्मियों को एन 95 मास्क, मरीजों को सीधे संपर्क में आने वाले डॉक्टरों, कर्मियों को पीपीई किट दे दी गई थी। सैनिटाइजेशन भी शुरू करा दिया गया था। कोरोना से बचाव के उपायों के चलते उनके अस्पताल में सीधे संपर्क में आने वाले सभी कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन सभी के लिए सुबह - शाम का नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन अस्पताल की कैंटीन में ही बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें