फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बेचते चार लोग गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। साढ़ चौकी के सुखइयापुर और भीतरगांव पुलिस चौकी के खदरी गांव में बीते दिनों जहरीली शराब पीने से हुई आठ लोगों की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन शराब के धंधेबाजों पर सख्ती बरत रहा है। एक सप्ताह से शराब माफियाओं और उनसे जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। मंगलवार को साढ़ कस्बे में अवैध शराब बेचते चारों को पुलिस ने जेल भेजा। आरोपियों के कब्जे से 27 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी ग्राम ठाकुरपुरवा, मूसानगर (कानपुर देहात) निवासी कमलेश कुमार, ग्राम बेंता, बकेवर (फतेहपुर) निवासी उमेश, मडे़पुर (घाटमपुर) निवासी कुलदीप सिंह और गांव तरगांव (घाटमपुर) निवासी दीपचंद्र कोरी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें