फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी तक तैयार कर दें कॉमन फैसिलिटी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में निर्माणाधीन कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सामान्य सुविधा केंद्र) का केंद्रीय सचिव ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणदायी संस्था को फरवरी तक सेंटर का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय अधिकारियों ने केंद्र के जून तक हर हाल में शुरू होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन



सूक्ष्म, लघु व मध्यम मंत्रालय भारत सरकार के सचिव अरुण कुमार पांडा ने शुक्रवार शाम को सिविल लाइन में जरी-जरदोजी कारीगरों की सुविधा के लिए बनवाए जा रहे कामन फैसिलिटी सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कर रही संस्था लघु उद्योग निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरवरी तक भवन बनकर तैयार कर दें। जिलाधिकारी से कहा कि भवन का निर्माण पूरा होने के बाद मशीन की मांग करें। इसके बाद सरकार मशीनों के लिए पैसा देगी।

आयुक्त उद्योग केंद्र सुनील कुमार ने बताया कि जून तक सेंटर में काम चालू हो जाएगा। इस केंद्र में एक ट्रेनिंग सेंटर, मार्केटिंग व कच्चा माल बैंक का निर्माण कराया जा रहा है। जो भी लोग जरी-जरदोजी के काम में लगे हुए हैं उन्हें यहां से कच्चा माल कम कीमत पर मिलेगा। वहीं जो अन्य लोग इसमें जुड़ना चाहते हैं उन्हें ट्रेनिंग भी इसी सेंटर से मिल जाएगी। वहीं जरदोजी कारीगरों को उनके माल की बिक्री की सुविधा भी यहीं से उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, सीडीओ प्रेमरंजन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-केंद्रीय सचिव ने निर्माणाधीन सामान्य सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण
-जरी-जरदोजी कारीगरों को एक छत के नीचे मिलेंगी सारी सुविधाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें