फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। क्षेत्र के बैरी सवाई स्थित राम जानकी महाविद्यालय में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बुधवार को हेलीकॉप्टर से आ रहे हैं। सोमवार को अधिकारी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे। कार्यक्रम के बारे में विधायक प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि आम लोगों को सुविधा देने के लिए खोले गए जनसेवा कक्ष का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री करेंगे। साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सोमवार को उपजिलाधिकारी रामशिरोमणि, सीओ ब्रजनाथ, कोतवाल चंद्रशेखर दुबे व लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी जुटे रहे। साफ-सफाई, पार्किग के अलावा हैलीपेड बनाने का काम जोरदारी से चल रहा है। इस मौके पर अनिल त्रिपाठी, मुनीम शुक्ला, टीटू शुक्ला, रामजी मिश्रा, भानू दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें