फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला तांगे वाले का शव, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के मोहल्ला पचखुरा निवासी एक अधेड़ का शव मंगलवार को तालाब में उतराता मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर नगर पालिका के पूर्व सभासद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पूर्व सभासद घर से फरार है।
विज्ञापन

मंजूर अली उर्फ मंजू तांगे वाला (50) मूसानगर रोड के किनारे खाली जगह पर लकड़ी का टाल खोले हैं, और वहीं अपना घोड़ा-तांगा खड़ा करता है। उसीके बगल में नगर पालिका के पूर्व सभासद मो.आरिफ की जगह है। आरिफ का आरोप है कि मंजू तांगेवाला उसकी जगह पर अवैध कब्जा किए है। जिसको हटवाने के लिए उसने बीते दिनों तहसील और पुलिस में प्रार्थनापत्र दिया था। बीते रविवार 15 जुलाई की देरशाम यूपी 100 पुलिस की गाड़ी मंजू तांगे वाले के घर पहुंची। पुलिस को देखकर मंजू तांगे वाला घर से भाग निकला था। आरोप है कि तभी पूर्व सभासद आरिफ ने उसके पीछे बाइक लगा दी थी। और इसके बाद से उसका कोई अतापता नहीं मिला।
घटना के तीसरे दिन मंगलवार की दोपहर किसी ने मंजू तांगे वाले का शव बस्ती के बाहर स्थित पचपीरन तालाब में पड़ा देखा। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे जबकि, शव से बदबू आने लगी थी। परिजन और मोहल्ले के लोग जमा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजन भड़क कर हंगामा करने लगे। आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से मंजू तांगेवाले की हत्या करके लाश को तालाब में फेंका गया है।
विज्ञापन

हंगामे की जानकारी होने पर कोतवाल दिलीप कुमार बिंद और सीओ शैलेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे तब तक वहां काफी भीड़ जमा हो चुकी थी। मामले की नजाकत भांप अधिकारियों ने थाना सजेती और आसपास की चौकियों का पुलिस बल मौके पर बुलवा लिया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजनों ने मौके से लाश उठने दी। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि मृतक के पुत्र आमिर की तहरीर पर पूर्व सभासद मो.आरिफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के पीछे दोनों के बीच जगह का विवाद बताया गया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें